MENU

योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाने के साथ अनेकों रोगों से लड़ने की शक्ति देता है : डॉ धनंजय सिंह



 21/Jun/23

चंदौली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यथार्थ नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट चन्दौली के ग्राउंड पर कॉलेज के सभी टीचर्स एवम् विद्यार्थी को योगाचार्य नवीन कुमार गुप्ता एवम् योगाचार्य रूपा सिंह द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ धनंजय सिंह ने कहा योगाभ्यास शरीर को स्वस्थ बनाता है, क्यूँकि यह हमें अनेकों रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। हृदय रोग मधुमेह और अस्थ्मा जैसी कई अन्य बीमारियो के लिए योग की सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि दुनिया की अस्सी प्रतिशत आबादी मोटापे से ग्रस्त है, हालाकि योग को अपने जीवनशैली में शामिल करके हम मोटापे को नियंत्रित कर सकते है। योग करने से शरीर लचीला बनता है। यह हमारे मांसपेशियों को मज़बूत करता है और शरीर से अतिरिक्त चर्बी को कम करने के साथ पाचन तंत्र को भी मज़बूत करता है। कहा योग फिट रहने का एक बेहतरीन तरीक़ा है। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रो जैनेट जे डॉ ख़ुशबू यादव, वर्तिका सिंह, सूर्यकांत तिवारी, सोनी चौहान, शालिनी श्रीवास्तव, रिंकू मौर्य, विशाल दुबे, प्रियंका दुबे, अनुराधा प्रजापति, अर्चना राज, वंदना पाठक, रीता पाल, प्रज्ञा त्रिपाठी, पल्लवी यादव, अभिषेक पांडे, विकास यादव, रीतू देवी, शीतेश कुमार, शेखर कन्नौजिया इत्यादि लोग रहे, कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार ने किया।


इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

3597


सबरंग